HomeHealth & Fitnessनीट की परीक्षा 21 जून को होगी दोबारा

नीट की परीक्षा 21 जून को होगी दोबारा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद नीट (यूजी) 2026 की 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है।एजेंसी ने सोशल मीडिया पर परीक्षार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल एनटीए के आधिकारिक माध्यमों पर जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें। एजेंसी ने किसी भी जानकारी या सहायता के लिए neet-ug@nta.ac.in ई-मेल तथा हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 011-69227700 जारी किए गए हैं।

इसी बीच कल देररात शिक्षामंत्री के आवास पर नीट परीक्षा को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।बैठक में आगामी परीक्षा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इस बैठक में सचिव (उच्च शिक्षा), सचिव (स्कूल शिक्षा), एनटीए के महानिदेशक, सीबीएसई अध्यक्ष, केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति के आयुक्त सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसी बैठक में आगामी परीक्षा की तिथि को अंतिम रूप दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments