Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में पड़ोसी ने महिला और बच्चों पर किया हमला:विवाद के बाद...

बस्ती में पड़ोसी ने महिला और बच्चों पर किया हमला:विवाद के बाद मारपीट में मां-बेटे घायल, पुलिस जांच जारी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के बनकटी लालगंज थाना क्षेत्र स्थित देई सांड बाजार में पड़ोसियों ने एक महिला और उसके दो बेटों पर हमला कर दिया। इस मारपीट में महिला रेखा और उसके बेटे गगन वर्मा व गगन का भाई घायल हो गए। घटना रात करीब 9 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, रेखा अपने बच्चों को फोन पर समझा रही थी कि वे बाजार में किसी के साथ न घूमें। इसी बात को लेकर पड़ोसी , उसकी पत्नी और बच्चों ने रेखा और उसके बेटों पर हमला कर दिया। घटना के समय रेखा का बेटा गगन वर्मा अपनी मां के लिए दवा लेने बाजार गया था। घटना की सूचना मिलने पर पीआरबी 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल रेखा और गगन वर्मा को बनकटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया और सुबह थाने आकर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया। बताया जा रहा है कि आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ दो दिन पहले ही इसी थाने में लूटपाट के एक मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी। पप्पू अग्रहरी का आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ पहले भी कई शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लालगंज थाना प्रभारी अशोक विनय कुमार पाठक ने बताया कि मामला संज्ञान में आ चुका है और इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments