बहराइच जिले के रूपईडीहा इलाके में भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक करोड़ दस लाख रुपये मूल्य की 1.5 किलोग्राम चरस बरामद हुई है। यह गिरफ्तारी बुधवार देर रात चेकिंग के दौरान हुई। रूपईडीहा थाना प्रभारी रमेश सिंह रावत, उपनिरीक्षक जितेश सिंह, अजय कुमार और एसएसबी की टीम गश्त कर रही थी। रात करीब नौ बजे नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे एक युवक की संदिग्ध गतिविधियों को देखकर टीम ने उसे रोका। तलाशी लेने पर उसके कपड़ों में छिपाई गई चरस बरामद हुई, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। थाना प्रभारी के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान नेपाल के जाजरकोट जनपद स्थित बारेकोट ग्राम पालिका, वार्ड संख्या-04 निवासी वीरेंद्र बहादुर सिंह पुत्र कुश बहादुर सिंह के रूप में हुई है। बरामद चरस का कुल वजन 1 किलो 500 ग्राम है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ दस लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली तस्कर गिरफ्तार:एक करोड़ से अधिक की चरस बरामद, मामला दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












