सिसवा नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने बुधवार को मीराबाई नगर वार्ड स्थित इस्टेट तिराहे पर नवनिर्मित आरसीसी सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने इस सड़क को नगरपालिका के नागरिकों को समर्पित करने की घोषणा की। इस सड़क के निर्माण से पहले इस्टेट तिराहे पर नगरवासियों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इन समस्याओं को देखते हुए नगरपालिका ने टेंडर जारी कर लगभग एक सप्ताह पूर्व सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया था। अध्यक्ष प्रतिनिधि जायसवाल ने निर्माण कार्य के दौरान भी सड़क का निरीक्षण किया था। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को गुणवत्ता और मानकों का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए थे। उन्होंने आम नागरिकों से मानकों की अनदेखी की शिकायत तत्काल नगरपालिका प्रशासन को करने की अपील भी की थी। बुधवार को निर्माण कार्य पूरा होने के बाद गिरजेश जायसवाल ने पुनः सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह आरसीसी रोड गुणवत्तापूर्ण तरीके से बनकर तैयार हो चुका है। यह सड़क नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान करने के साथ वार्ड के विकास को नई गति देगी। उन्होंने सिसवा पालिका के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान उनके साथ सत्यनारायण चौहान, भगवंत प्रसाद और निकाय के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में नई आरसीसी सड़क बनकर तैयार:अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने निरीक्षण कर नागरिकों को समर्पित की सड़क
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












