महराजगंज जनपद के सिसवा बाबू क्षेत्र में स्थित नहर पुलिया पर रेलिंग न होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पैदल, साइकिल और दोपहिया वाहनों से इस पुलिया से आवागमन करते हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों राजू, कमलेश, अजय और गांगुली ने बताया कि पुलिया के दोनों ओर रेलिंग नहीं है। इसके कारण रात के समय और बरसात के दिनों में लोगों को विशेष कठिनाई होती है। कई बार वाहन चालक संतुलन खो बैठते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पुलिया के आसपास पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था भी नहीं है, जिससे समस्या और गंभीर हो जाती है। अंधेरे में पुलिया पार करना और भी जोखिम भरा हो जाता है। स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित कराया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मजबूत रेलिंग लगवाने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिया पर रेलिंग का निर्माण नहीं कराया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने जनहित में तत्काल कार्रवाई की मांग की है और संबंधित विभाग पर संज्ञान न लेने का आरोप लगाया है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा बाबू नहर पुलिया पर रेलिंग नहीं, दुर्घटना का खतरा:राहगीर परेशान, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












