Homeक्राइम (Crime)तीन महीने से वेतन नहीं, अब ‘नो पे-नो वर्क’ पर उतरे संविदा...

तीन महीने से वेतन नहीं, अब ‘नो पे-नो वर्क’ पर उतरे संविदा…

कायमगंज, फर्रुखाबाद : फर्रुखाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कायमगंज में कार्यरत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने पिछले तीन माह से वेतन न मिलने के विरोध में गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने साफ शब्दों में कहा कि “जब तक वेतन नहीं मिलेगा, तब तक काम नहीं करेंगे।”

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शुरू हुई इस हड़ताल में चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स, काउंसलर, लैब टेक्नीशियन समेत बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी शामिल रहे। कर्मचारियों का आरोप है कि लगातार तीन महीने से वेतन न मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है, बावजूद इसके विभाग की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं किया गया।

हड़ताली कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द वेतन भुगतान की मांग उठाई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Also Read – 100 बीघा जमीन का मालिक मंदिर फिर भी बदहाल : फर्रुखाबाद की 200 साल पुरानी धरोहर ढहने की कगार पर

हड़ताल का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। अस्पताल आने वाले मरीजों को जांच और अन्य सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों और तीमारदारों ने भी प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की है।

संविदा कर्मचारियों का कहना है कि वे लगातार पूरी निष्ठा से स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन समय पर वेतन न मिलना उनके साथ अन्याय है। कर्मचारियों ने शासन और स्वास्थ्य विभाग से तत्काल बकाया वेतन जारी करने की मांग की है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments