Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)संकुल स्तरीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ:शिक्षकों को शिक्षा, संस्कार और संगठन...

संकुल स्तरीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ:शिक्षकों को शिक्षा, संस्कार और संगठन की जानकारी दी गई


बहराइच में गुरुवार को संकुल स्तरीय पंच पदी आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। जन शिक्षा समिति अवध प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक मिथिलेश कुमार अवस्थी ने सैद्धांतिक सत्र के माध्यम से इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर कैलाश संभाग निरीक्षक, जन शिक्षा समिति बहराइच के अध्यक्ष घनश्याम सिंह चौहान, सरस्वती विद्या मंदिर बेहड़ा खैरीघाट बहराइच के प्रबंधक ठाकुर रामपाल सिंह, कोषाध्यक्ष दिवाकांत अवस्थी और ग्रामीण शिक्षा प्रमुख उग्रसेन सिंह चौहान सहित विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे। प्रशिक्षण वर्ग में शिक्षा, संस्कार और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आचार्यों को नई शिक्षण पद्धतियों और संगठनात्मक दायित्वों के प्रति जागरूक करना था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments