HomeHealth & Fitnessएनवीड‍िया अध‍िकारी ने कहा- एआई के पीछे भागने वाले सही रास्‍ते पर...

एनवीड‍िया अध‍िकारी ने कहा- एआई के पीछे भागने वाले सही रास्‍ते पर नहीं

नई दिल्ली। दुन‍ियाभर की कंपनियां, AI अपनाने पर जोर दे रही हैं। इसके लिए बड़ी संख्‍या में लोगों की छंटनी की जा रही है। साल 2026 छंटनी के लिहाज से दुखदायी रहा है। बड़ी टेक द‍िग्‍गजों जैसे- एमेजॉन, ओरेकल, गूगल, मेटा आद‍ि ने लोगों को काम से न‍िकालने का ऐलान क‍िया। अब प्रमुख कंपनी एनवीड‍िया के एक अध‍िकारी ने कहा है कि एआई के कारण लोगों को नौकरी से न‍िकालकर कंपन‍ियों की हालत शायद नहीं सुधरेगी। एआई के पीछे भागने वाली कंपन‍ियां सही रास्‍ते पर नहीं हैं। NVIDIA के सीनियर एग्जीक्यूटिव ब्रायन कटानजारो (Bryan Catanzaro) ने यह चेतावनी दी है।

ब्रायन कटानजारो की बड़ी बात
एनवीड‍िया दुनिया की प्रमुख चिप मेकर कंपनी है। उसमें वाइस प्रेसि‍डेंट- ब्रायन कटानजारो का कहना है कि कर्मचारियों को निकालकर एआई का उपयोग करना अभी एक महंगा सौदा है। ‘Axios’ से बातचीत में कटानजारो ने कहा कि उनकी टीम के लिए एआई की जो लागत है वह कर्मचार‍ियों पर आने वाले खर्च से कहीं अधिक है। कटानजारो ने उन बातों को भी खारिज किया, जिनमें कहा जाता है कि एआई को अपनाने से कंपन‍ियों की आर्थिक हालत तुरंत ठीक हो जाएगी।

बड़ी कंपन‍ियां ले रहीं फैसला
एनवीड‍िया के सीन‍ियर अधिकारी का यह बयान एकदम उलट है, क्‍योंकि मेटा से लेकर माइक्रोसॉफ्ट और गूगल से लेकर एमेजॉन ने अपने कामकाज में ऑटोमेशन को बढ़ाने के ल‍िए लोगों को नौकरी से नि‍काला है। बीते द‍िनो ओरेकल ने 12 हजार लोगों को न‍िकालने का ऐलान क‍िया जिसमें बड़ी संख्‍या में भारतीय भी शामिल रहे। हाल ही में मेटा ने अपनी वर्कफोर्स में 10 फीसदी कटौती की योजना बताई जिसके कारण 8 हजार लोगों की नौकरी जानी तय है।

AI की कारण छ‍िनता कामकाज
TOI टेक की रिपोर्ट के अनुसार, 2026 में अबतक 92 हजार छंटन‍ियां लागत को कम करने और एआई में न‍िवेश करने के लिए हुई हैं।
हालांक‍ि तमाम शोध यह बताते हैं कि एआई अभी भी कई सारे कामों में इंसानों का विकल्‍प नहीं बन पाया है क्‍योंकि वह एक महंगा सौदा है।
MIT की एक स्‍टडी बताती है कि विजुअल टास्‍क वाले सिर्फ 23 फीसदी कामों में ही एआई और ऑटोमेशन फायदे का सौदा है। 77% मामलों में इंसान को काम पर रखना सस्‍ता है।

सॉफ्टवेयर इंजीन‍ियर भी चपेट में
हालांकि कई क्षेत्र एआई के कारण सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं। एंथ्रोपिक के सीनियर अधिकारी ने बीते द‍िनों अपने बयान में कहा था कि बढ़ते एआई के उपयोग की वजह से सॉफ्टवेयर इंजीन‍ियरों की नौकरी जल्‍द खत्‍म हो सकती है। सिर्फ वही सॉफ्टवेयर इंजीन‍ियर बचे रह जाएंगे जो एआई का अच्‍छा उपयोग करना जानते होंगे और उससे कई कामों को एकसाथ करा पाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments