Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)उपजिलाधिकारी के आदेश को नहीं मानते धानी ब्लॉक के अधिकारी:महाराजगंज में धरना-प्रदर्शन...

उपजिलाधिकारी के आदेश को नहीं मानते धानी ब्लॉक के अधिकारी:महाराजगंज में धरना-प्रदर्शन के बाद उपजिलाधिकारी ने बाजार मे पैदल किया था निरीक्षण


धानी बाजार में साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था को लेकर 30 जुलाई को व्यापार मंडल अध्यक्ष बलराम अग्रहरी एवं महामंत्री अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने धानी ब्लॉक मुख्यालय के गेट पर ताला बंद कर धरना-प्रदर्शन किया था।आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी प्रेम शंकर पाण्डेय स्वयं मौके पर पहुंचे और पैदल धानी बाजार की गलियों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जगह-जगह गंदगी और सफाई व्यवस्था में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर उन्होंने बीडीओ और ग्राम सचिव को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए थे। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने धानी मे बने लाखों रुपये की लागत से मनरेगा पार्क का भी जायजा लिया था।पार्क में उगी घनी झाड़ियों और बदहाल स्थिति को देखकर उन्होंने तत्काल सफाई कराने का आदेश दिया था लेकिन आदेश के 9 दिन बीतने के बाद भी न तो पार्क की सफाई कराई गई और न ही किसी जिम्मेदार अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर हालात जानने की जरूरत समझी। आज स्थिति यह है कि पार्क में आने वाले लोगों को मजबूरी में झाड़ियों के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।घनी झाड़ियों में सांप और अन्य जहरीले जानवरो का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब उपजिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देशों के बाद भी हालात नहीं बदल रहे हैं तो आम जनता की शिकायतों पर कार्रवाई की उम्मीद कैसे की जाए।यदि समय रहते इसकी साफ-सफाई और रखरखाव नहीं कराया गया तो सरकारी रुपयों से निर्मित यह सार्वजनिक संपत्ति धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील हो सकती है।ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर इस सरकारी संपत्ति के संरक्षण और रखरखाव की जिम्मेदारी कौन निभाएगा। इस संबंध में एडीओ पंचायत संजय कुमार ने बताया कि मनरेगा पार्क की साफ-सफाई जल्द करा दी जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments