महराजगंज के सिसवा क्षेत्र में बुधवार शाम लगभग 4 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हुई, जिसके बीच गेरमा, रुद्रापुर और गंगौली गांवों में चने के आकार के ओले भी गिरे। ओलावृष्टि ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम करीब 4 बजे अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। बारिश के दौरान ही गेरमा, रुद्रापुर और गंगौली गांवों में लगभग 20 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। खेतों में काम कर रहे किसान और घरों की छतों पर मौजूद लोग अचानक गिरे ओलों को देखकर हैरान रह गए। इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में खड़ी सब्जी की फसल, धान की नर्सरी और गन्ने की फसल को नुकसान होने की आशंका है। गंगौली के किसान रामकिशुन ने बताया कि बारिश तो ठीक थी, लेकिन ओले गिरने से पत्तियों को नुकसान हुआ है और सब्जी की फसल प्रभावित हुई है। हालांकि, बारिश और ओले गिरने से पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने का भी आशंका है। फिलहाल, क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले:गेरमा, रुद्रापुर, गंगौली में दिखा असर; फसलों को नुकसान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












