Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)12 मोहर्रम पर 72 शहीदों के तीजे की मजलिस:श्रावस्ती के नासिरगंज में...

12 मोहर्रम पर 72 शहीदों के तीजे की मजलिस:श्रावस्ती के नासिरगंज में अकीदत के साथ सम्पन्न


श्रावस्ती जनपद के जमुनहा ब्लॉक के नासिरगंज कस्बे में 12 मोहर्रम के अवसर पर 72 शहीदों के तीजे की मजलिस अकीदत के साथ संपन्न हुई। हुसैनिया इमामबाड़े में आयोजित इस मजलिस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की और करबला के शहीदों को याद किया। मजलिस के दौरान उलेमाओं ने करबला की घटना पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों ने इंसानियत, सच्चाई और न्याय के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उलेमाओं ने मासूम बच्चों की प्यास और करबला के कठिन हालात का जिक्र करते हुए सब्र और त्याग का संदेश दिया। इस अवसर पर नौहा और मातम किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी अकीदतमंदों ने मिलकर 72 शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश में अमन-चैन के लिए दुआएं मांगीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments