रामनवमी के अवसर पर क्षेत्र के मंदिरों में भगवान रामलला का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। राम जानकी मार्ग स्थित रामायणकालीन रामरेखा मंदिर और चतुर्भुज मंदिर सहित अनेक मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रामरेखा मंदिर में सुबह से भजन-कीर्तन और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे मंदिर के पुजारी दयाशंकर दास ने भगवान रामलला के जन्मोत्सव पर विशेष आरती और पूजन किया। इसी प्रकार, चतुर्भुज मंदिर में भी दोपहर 12 बजे अनिल दास जी महाराज ने आरती पूजन कर भगवान रामलला का जन्मोत्सव मनाया। आसपास के गांवों जैसे पूरेहेमराज, शेषपुर, पूरेवेद, छावनी, रूपगढ़, देवकली सहित अनेक ग्रामीण भी रामनवमी के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए मंदिरों में जुटे रहे। क्षेत्र के कई अन्य मंदिरों में भी रामनवमी पर भगवान रामलला का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
रामनवमी पर मंदिरों में जन्मोत्सव:भक्तों ने की आरती, पूजन और दर्शन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!









