श्रावस्ती जिले के लक्ष्मणपुर गांव का मुख्य मार्ग पानी और कीचड़ से भर गया है। इस कारण ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। लक्ष्मणपुर निवासी देव प्रकाश पाल ने बताया कि गांव के इस प्रमुख मार्ग पर बारिश और नालियों का पानी जमा हो जाता है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है। बाल गोविंद, महेश कुमार और शैलेश सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से इस संबंध में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सड़क को आवागमन योग्य बनाने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है।
लक्ष्मणपुर मुख्य मार्ग पर जलभराव:आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग
RELATED ARTICLES












