प्रतापगढ़। महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती कांग्रेस कार्यालय, प्रतापगढ़ में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबू जगजीवन राम के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि बाबू जगजीवन राम जी का संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, शोषित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा दिखाया गया मार्ग आज भी देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कांग्रेस पार्टी उनके सिद्धांतों पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही किसानों, मजदूरों एवं गरीब वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष जारी रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाबू जगजीवन राम जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला,जिला प्रवक्ता मासूम हैदर,जिला प्रवक्ता सुरेश कुमार मिश्र, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद वसीम, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, जिला सचिव के के शुक्ला, जिला सचिव आशिक अली सहित दर्जनों लोग उपस्तिथ रहे l
बाबू जगजीवन राम की जयंती पर कांग्रेसियों ने उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











