रुधौली, बस्ती।
थाना रुधौली पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत एक अभियुक्त को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया है। पुलिस ने अभियुक्त से संबंधित एक स्कॉर्पियो वाहन को भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्याम कांत के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के निकट पर्यवेक्षण में थाना रुधौली पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक थाना रुधौली संजय कुमार दूबे के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस टीम ने शांति व्यवस्था के मद्देनजर अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमरीश सिंह पुत्र मनोज सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम डड़वा खुर्द, थाना रुधौली, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
वहीं अभियुक्त से संबंधित स्कॉर्पियो वाहन संख्या UP32QF0036 को उप निरीक्षक एजाज अहमद द्वारा धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उप निरीक्षक शिव कुमार यादव
2. हेड कांस्टेबल धीरेंद्र दुबे
3. कांस्टेबल अनुभव यादव
थाना रुधौली, जनपद बस्ती।
शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में एक अभियुक्त गिरफ्तार, स्कॉर्पियो वाहन सीज
RELATED ARTICLES












