श्रावस्ती की सोनवा पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में केस दर्जकर लिया है। एक निजी व्यक्ति की सूचना पर, पुलिस टीम ने ग्राम दुगहरा गांव के बाहर खड़ंजा मार्ग से रमेश मिश्रा को पकड़ा। रमेश मिश्रा पिता राम अभिलाख मिश्रा, ग्राम लक्ष्मनपुर सेमरहनिया, थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती का निवासी है। अभियुक्त के पास से एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है।
सोनवा में एक आरोपी गिरफ्तार:देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












