महराजगंज कस्बे की विनय शुक्ला गली में खुले में रखा एक विद्युत ट्रांसफार्मर राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यह ट्रांसफार्मर एक ऐसी गली में स्थित है जहां पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षा घेरा न होने के कारण यह खुला विद्युत ट्रांसफार्मर कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है, खासकर बारिश के मौसम में स्थिति और भी चिंताजनक हो जाती है। स्थानीय निवासी विजय कुमार, अखिलेश कुमार, सुनील कुमार और बृजेश ने बताया कि ट्रांसफार्मर के आसपास कोई सुरक्षा जाली या अन्य आवश्यक इंतजाम नहीं किए गए हैं। उन्होंने संबंधित विभाग से ट्रांसफार्मर के चारों ओर मजबूत सुरक्षा जाली लगवाने और स्थान को सुरक्षित करने की मांग की है। राहगीरों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस ट्रांसफार्मर को सुरक्षित नहीं किया गया, तो किसी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से तत्काल मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है, ताकि आम जनता और आसपास के निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
विनय शुक्ला गली के पास खुला मे ट्रांसफार्मर:हादसे का खतरा, राहगीरों ने की सुरक्षा की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












