महराजगंज पुलिस में हड़कंप: कप्तान ने थानेदार को किया लाइन हाजिर, बिना बताए दर्ज किया था NDPS केस—अब नप गए साहब!
रिपोर्ट – गजेंद्र कुमार गुप्ता
जिला ब्यूरो चीफ़ महराजगंज
महराजगंज: जनपद में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर पुलिस महकमे से आ रही है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने ठूठीबारी के थानाध्यक्ष (SO) नवनीत नागर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।मामला एनडीपीएस (NDPS) एक्ट से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि एसओ नवनीत नागर ने एक मुकदमा तो दर्ज किया, लेकिन इसकी जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को नहीं दी। इस ‘गोपनीय’ कार्यप्रणाली को अनुशासनहीनता और संदिग्ध मानते हुए कप्तान ने सीधे सस्पेंशन का आदेश जारी कर दिया।एसपी के इस कड़े रुख ने स्पष्ट कर दिया है कि महकमे में मनमानी और नियमों की अनदेखी करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। जिले के अन्य थानों में भी इस कार्रवाई के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है।
थानाध्यक्ष-नवनीत नगर
महराजगंज पुलिस में हड़कंप: कप्तान ने थानेदार नवनीत नागर को किया लाइन हाजिर, बिना बताए दर्ज किया था NDPS केस—अब नप गए साहब!
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











