Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पनियरा के युवक ने इंडो-नेपाल कबड्डी में जीता गोल्ड मेडल:भारतीय टीम के...

पनियरा के युवक ने इंडो-नेपाल कबड्डी में जीता गोल्ड मेडल:भारतीय टीम के कप्तान बने, मैन ऑफ द मैच भी चुने गए


पनियरा के सत्यम प्रजापति ने इंडो-नेपाल अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। एक साधारण किसान परिवार से आने वाले सत्यम ने इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम का नेतृत्व किया और ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब भी हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। नेपाल मे आयोजित इस प्रतियोगिता में सत्यम को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था। फाइनल मुकाबले में उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 33-30 के स्कोर से जीत दर्ज की। मैच में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया। सत्यम प्रजापति पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा बैजुडेहरा निवासी दुर्योधन प्रजापति के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। सत्यम इसी सत्र में सरस्वती शिशु मंदिर पक्की बाग गोरखपुर में कक्षा 10 के छात्र रहे हैं। करीब एक महीने पहले भी उन्हें नेशनल एसोसिएशन की ओर से पदक मिला था। गोल्ड मेडल जीतकर जब सत्यम अपने गांव पहुंचे, तो ग्रामीणों और परिजनों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। परिवार और गांव के लोगों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। सत्यम दो भाइयों में छोटे हैं; उनके बड़े भाई नीरज प्रजापति भी पढ़ाई कर रहे हैं। आर्थिक और ग्रामीण परिवेश की चुनौतियों के बावजूद सत्यम की यह सफलता अब क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने सत्यम और उनके परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ब्लॉक प्रमुख वेदप्रकाश शुक्ल, राजेंद्र चौरसिया, संजीव सिंह, गणेश प्रजापति, सभासद संजय निषाद, राजू पाल और सरफराज खान उर्फ लल्लू सहित कई अन्य लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments