Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पुलिस में चयनित पप्पू आर्य गांव पहुंचे:मौरहवा में ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों से...

पुलिस में चयनित पप्पू आर्य गांव पहुंचे:मौरहवा में ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत


बड़खड़िया क्षेत्र के मौरहवा गांव निवासी पप्पू आर्य उर्फ प्रशांत आर्य पुलिस विभाग में चयन और प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अपने पैतृक गांव पहुंचे। गांव में उनका जोरदार स्वागत किया गया। कांस्टेबल प्रशांत आर्य के स्वागत के लिए क्षेत्र के हजारों लोग गांव के बाहर एकत्र हुए। ढोल-नगाड़ों के साथ उन्हें उनके घर तक पहुंचाया गया। प्रशांत आर्य के माता-पिता ने आरती उतारकर और फूलों से अपने बेटे का स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने उनके पिता प्रमोद कुमार आर्य को भी बधाई दी। बड़खड़िया के पूर्व प्रधान घूरे प्रसाद मौर्य और मौरहवा गांव के पूर्व प्रधान जनार्दन सिंह ने कांस्टेबल पप्पू आर्य को बधाई दी। इस दौरान शैलेन्द्र सिंह, सत्य गोपाल, प्रेम मौर्य, राकेश निषाद, अंकेक्षक सिंह ठाकुर, अनिल कोटेदार, घूरे राजभर, कमला साहनी सहित गांव की महिलाओं ने फूलों की वर्षा कर अपने गांव के बेटे का स्वागत किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments