Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खेसरहा में लहरी-मरवटिया नहर पिच मार्ग जर्जर:गड्ढों और बिखरी गिट्टियों से राहगीर...

खेसरहा में लहरी-मरवटिया नहर पिच मार्ग जर्जर:गड्ढों और बिखरी गिट्टियों से राहगीर परेशान


खेसरहा क्षेत्र के लहरी से मरवटिया बाजार को जोड़ने वाला नहर पिच मार्ग लंबे समय से मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं और गिट्टियां उखड़कर बिखर गई हैं, जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को मरवटिया बाजार से जोड़ता है। इस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन बाइक सवार फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ जाती है। बिखरी हुई गिट्टियां दोपहिया वाहन चालकों के लिए विशेष खतरा बनी हुई हैं। सुमित शुक्ला ने बताया कि सड़क की मरम्मत लंबे समय से नहीं कराई गई है, जिससे लोगों को लगातार परेशानी हो रही है। भवानी शंकर शुक्ला ने कहा कि मार्ग पर बिखरी गिट्टियां दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा बन गई हैं। त्रिभुवन बहराइची ने संबंधित विभाग से जल्द मरम्मत कार्य कराने की मांग की। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) से इस मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराकर आवागमन को सुगम बनाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments