#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे एक घटना हुई। गौर थाने में ग्राम प्रहरी (चौकीदार) के पद पर तैनात बाबूलाल के 25 वर्षीय बेटे रंजीत सोनकर ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। यह घटना टिनिच रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक के पास हुई, जहां रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, गौर थाना क्षेत्र के तरैनी गांव निवासी रंजीत सोनकर बुधवार को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव स्थित अपनी बहन के घर गया था। वहां से लौटने के बाद वह टिनिच रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना से ठीक पहले रंजीत मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक रेलवे ट्रैक पर आ गया और तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता बाबूलाल ने शव की पहचान करने के बाद बताया कि रंजीत पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद और कलह के कारण मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उनका कहना है कि इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। आरपीएफ इंस्पेक्टर मिर्जा राशिद बेग ने बताया कि टिनिच रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक के पास एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
ग्राम प्रहरी के बेटे ने ट्रेन से कटकर दी जान:पारिवारिक कलह से परेशान था, टिनिच रेलवे स्टेशन के पास घटना
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












