
लखनऊ। पीजीआई के डॉक्टरों ने महिला के गर्भाशय से पांच किलोग्राम वजनी गांठ निकाल कर जान बचाई। हालांकि अब पहले से स्वस्थ है।
संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान , पीजीआई के के स्त्री एवं प्रसूति रोग ,गायनेकोलॉजी ओपीडी में एक तीस वर्षीय महिला पूरे पेट में फैली हुई एक विशाल गांठ की शिकायत लेकर आईं। जांच के दौरान उनके गर्भाशय में 25 × 17 सेमी आकार की विशाल फाइब्रॉइड , गर्भाशय की गाँठ, व अंडाशय में 7 सेमी आकार की सिस्ट पाई गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सफल शल्य चिकित्सा द्वारा पांच किलोग्राम वजन की गर्भाशय की गांठ व अंडाशय की सिस्ट को सुरक्षित रूप से निकाल दिया। ऑपरेशन के दौरान मरीज का गर्भाशय, दोनों फैलोपियन ट्यूब और दोनों अंडाशय सुरक्षित रखे गए। जिससे उनकी प्रजनन क्षमता संरक्षित रही। ऑपरेशन के बाद मरीज स्वस्थ हैं तथा उनकी रिकवरी संतोषजनक है।
ऑपरेशन टीम:
डॉ. अंजू रानी, डॉ. निधि, डॉ. मोनिका, डॉ. रितेश,एनेस्थीसिया विशेषज्ञ – डॉ. आयुषी,नर्सिंग स्टाफ- ज्योति, प्रगति, सोनाली, वंदना शामिल रही।












