#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के परसरामपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में सोमवार को एक मुर्गी लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 55 वर्षीय एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक घायल हो गया। पुलिस को पीआरबी के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम नारायणपुर में पिकअप (नंबर UP51CT2551) अनियंत्रित होकर पलट गई है। जानकारी के अनुसार, पिकअप छपिया से मडेरिया की ओर जा रही थी, तभी नारायणपुर गांव के पास यह हादसा हुआ। मृतका की पहचान कलावती देवी (55 वर्ष) पत्नी रामबहोर के रूप में हुई है, जो नारायणपुर गांव की ही निवासी थीं। पिकअप की चपेट में आने से उनकी मृत्यु हो गई। वाहन चालक प्रदीप गुप्ता (22 वर्ष) पुत्र जगराम, निवासी मखौड़ा, थाना परशुरामपुर, जनपद बस्ती, घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मृतका का पंचायतनामा भरकर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में मुर्गी लदी पिकअप पलटी:परसरामपुर थाना क्षेत्र में महिला की मौत, चालक घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












