Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मुंडेरवा में पौधरोपण महायज्ञ अभियान शुरू:नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कार्यालय परिसर...

मुंडेरवा में पौधरोपण महायज्ञ अभियान शुरू:नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कार्यालय परिसर में पौधे लगाए

#बस्ती_न्यूज

बस्ती की आदर्श नगर पंचायत मुंडेरवा में ‘पौधरोपण महायज्ञ 2026’ के तहत एक व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए। नगर पंचायत मुंडेरवा के चेयरमैन प्रतिनिधि अजय सिंह टिंकू ने कार्यालय परिसर के पास पौधारोपण किया। इस अभियान में वार्डों के सभासदगण, अन्य जनप्रतिनिधि और समस्त कर्मचारियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि अजय सिंह टिंकू के साथ शिवम भट्ट, अभिषेक शुक्ला, बजरंगी चौधरी, सुनील चौधरी, अंकित श्रीवास्तव, अतुल पाल, कुलदीप सिंह और प्रदीप तिवारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments