#बस्ती_न्यूज
कप्तानगंज, बस्ती में पोखरा सरकार प्रीमियर लीग का फाइनल क्रिकेट मैच संपन्न हो गया। इस रोमांचक मुकाबले में पोखरा सरकार टीम ने कुढ़वा टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। कुढ़वा टीम उपविजेता रही। टूर्नामेंट का उद्घाटन हनुमानगढ़ी पोखरा पीठाधीश्वर महंत गिरजेश दास जी महाराज ने किया था। उन्होंने 16 वर्ष से कम उम्र के युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता — हौसलों से उड़ान होती है।” महंत गिरजेश दास जी महाराज ने विजेता पोखरा सरकार टीम और उपविजेता कुढ़वा टीम को शील्ड भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने दोनों टीमों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की। विजेता पोखरा टीम के कप्तान अभिषेक निषाद के नेतृत्व में रौनक सिंह, अंकित निषाद और अमन निषाद जैसे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान राजू सिंह, अमरेंद्र निषाद, झिंकू निषाद, पवन शर्मा और जोगिंदर आर्या सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। फाइनल मैच देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने खिलाड़ियों का जमकर उत्साहवर्धन किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पोखरा सरकार प्रीमियर लीग का फाइनल संपन्न:पोखरा टीम ने कुढ़वा को हराकर खिताब जीता
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












