HomeHealth & Fitnessघर पर बनाएं कैरेमलाइज्ड सूजी का हलवा, हर निवाले में मिलेगा लाजवाब...

घर पर बनाएं कैरेमलाइज्ड सूजी का हलवा, हर निवाले में मिलेगा लाजवाब स्वाद

कैरेमलाइज्ड सूजी का हलवा: सूजी का हलवा तो आपने खूब खाया होगा लेकिन क्या आपने कैरेमलाइज्ड सूजी के हलवा का स्वाद चखा है? इसका टेस्ट नार्मल सूजी के हलवा से कहीं ज़्यादा बेहतर होता है। बता दें, कैरेमलाइज्ड सूजी का हलवा बनाने के लिए चीनी को पिघलालकर यानी उसे कैरमल क्र के बनाया जाता है। अच्छी बात यह है कि इसे बनाना भी ज़्यादा मुश्किल नहीं है। यह रेसिपी फटाफट मिनटों में तैयार हो जाती है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं कैरेमलाइज्ड सूजी का हलवा? 

कैरेमलाइज्ड सूजी का हलवा बनाएं के लिए सामग्री
सूजी 1 कप, डेढ़ कप चीनी, आधा कप घी, 1 छोटा चम्मच केवड़ा जल, 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, 8-10 बादाम, 8-10 काजू, 1-2 बड़े चम्मच नारियल

कैसे बनाएं कैरेमलाइज्ड सूजी का हलवा?
पहला स्टेप: कैरेमलाइज्ड सूजी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले, गैस ऑन  करें और उसपर एक कड़ाही रखें। जब कड़ाही गर्म हो जाए तब उसमें सूजी डालें और उसे अच्छी तरह से भून लें। सूजी को तब तक भूनना है जब तक वह लाल न हो जाए। पांच से छह मिनट तक सूजी को भूनें , जब वह भून जाए तो उसे एक गहरे बर्तन में निकाल लें। अब उसमें दो गिलास पानी या दूध डालकर कुछ समय के लिए भिगो दें।

दूसरा स्टेप: अब इसी कड़ाही में घी डालें और उसमें सभी ड्राइफ्रूट्स को अच्छी तरह से रोस्ट करें। जब ड्राइफ्रूट्स रोस्ट हो जाएं तब उसे भी एक बर्तन में निकाल लें। अब कड़ाही में थोड़ा और घी डालें और फिर उसमें चीनी डालें दें। अब चीनी को भी मीडियम आंच पर अच्छी तरह से चलाएं। इसे तब तक पकाना है जब तक चीनी कैरेमलाइज्ड न हो जाए। जब चीनी ब्राउन होने लगे तब उसमें इलायची पाउडर, केवड़ा जल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। आप देखेंगे की चीनी पिघलकर पूरी तरह से ब्राउन हो चुकी है।

तीसरा स्टेप: अब आंच को मीडियम कर के इसमें सूजी को डालें और अच्छी तरह से आपस में मिलाएं। इसे तब तक चलाते रहें जब तक ये थोड़ा थिक न हो जाए। जब ये हल्का थिक हो जाए तब उसमें ड्राइफ्रूट्स डालकर एक बार फिर से अच्छी तरह से मिक्स करें। 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments