जनपद बस्ती में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के सख्त निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रूधौली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। कस्बा रूधौली में चेकिंग के दौरान एक बुलेट बाइक को पकड़ा गया, जो मॉडिफाइड साइलेंसर के जरिए पटाखों जैसी तेज आवाज निकालकर सड़कों पर दहशत फैला रही थी। हैरानी की बात यह रही कि बाइक पर नंबर प्लेट तक नहीं थी। जब पुलिस ने चालक से पूछताछ की, तो वह न तो गाड़ी के कागजात दिखा सका और न ही ड्राइविंग लाइसेंस। यह कानून की खुली अवहेलना थी। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रूधौली कुलदीप सिंह यादव के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे मय फोर्स ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर ही सख्त कार्रवाई करते हुए बाइक को सीज कर दिया और चालक को कड़ी चेतावनी दी। बस्ती पुलिस ने साफ कर दिया है कि सड़कों पर स्टंट, शोर और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। नियमों से खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं होगी।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर











