Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कप्तानगंज में ट्रक ने बुजुर्ग को रौंदा:रामापुर चौराहे पर साइकिल सवार की...

कप्तानगंज में ट्रक ने बुजुर्ग को रौंदा:रामापुर चौराहे पर साइकिल सवार की मौत


बस्ती जिले के कप्तानगंज में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। रामापुर चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंद दिया। मृतक की पहचान पिलखांव गाँव निवासी भारत लाल (70 वर्ष) पुत्र गया प्रसाद के रूप में हुई है। वह सुबह अपनी साइकिल से कप्तानगंज बाजार जा रहे थे। रामापुर माझा मार्ग स्थित गन्ना कांटे के सामने यह हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस ने ट्रक और चालक को हिरासत में लेकर थाने भिजवाया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे




बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर



बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments