Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:नल के पास खून से...

बस्ती में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:नल के पास खून से लथपथ मिली, जांच में जुटी पुलिस

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के विक्रमजोत विकास खंड के छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली पांडे गांव में सोमवार दोपहर लगभग 3 बजे एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। करीब 45 वर्षीय किस्मता देवी, पत्नी सहदीश, नल के पास खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में मिली थीं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने किस्मता देवी को गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा। उनके शरीर से खून बह रहा था और वह बेहोश थीं। घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी किसी को नहीं मिल सकी। ग्रामीणों ने तत्काल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक किस्मता देवी के पति सहदीश और उनका इकलौता पुत्र दिल्ली में मजदूरी करते हैं। ग्रामीणों ने उन्हें घटना की सूचना दे दी है और उनके गांव पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। घटना के संबंध में एसओ हर्रैया राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा और उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments