HomeHealth & Fitnessकोयला तस्करी मामले में पुलिस अधिकारी मनोरंजन मंडल गिरफ्तार

कोयला तस्करी मामले में पुलिस अधिकारी मनोरंजन मंडल गिरफ्तार

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित करोड़ों रुपए के कोयला तस्करी मामले में संलिप्तता के आरोप में पुलिस अधिकारी मनोरंजन मंडल को गिरफ्तार किया है। इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी लंबे समय से उन पर नजर बनाए हुए थी। 

सूत्रों के अनुसार, कोयला तस्करी मामले में पूछताछ के लिए मंडल कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में स्थित ईडी के साल्ट लेक ऑफिस पहुंचे थे। लंबी पूछताछ के बाद गुरुवार देर रात ईडी अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को हुई पूरी पूछताछ के दौरान मंडल लगातार अपने ही बयानों को बदलते रहे और अधिकारियों के कुछ सवालों का जवाब देने से भी इनकार कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments