महराजगंज जनपद में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर यातायात पुलिस और थाना कोतवाली की टीम ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई थाना कोतवाली अंतर्गत आईटीएम चौकी के पास जेडएफडी कार्यक्रम के तहत की गई। क्रिटिकल कॉरिडोर टीम के प्रभारी और सदस्यों ने स्पीड रडार गन का उपयोग कर वाहनों की गति मापी। जो वाहन चालक निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज वाहन चला रहे थे, उन्हें रोककर कड़ी चेतावनी दी गई और उन पर जुर्माना लगाया गया। इस अभियान के दौरान नियम विरुद्ध पाए गए कुल 06 वाहनों का चालान काटा गया। पुलिस ने इन वाहन चालकों पर कुल 20,000 रुपए का जुर्माना लगाया है। पुलिस का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित करना है। यातायात पुलिस ने जिले के सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें। लापरवाही और तेज रफ्तार से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में यातायात नियमों की अनदेखी पर पुलिस सख्त:स्पीड रडार गन से 6 वाहनों का 20 हजार का चालान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












