Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नेपाली पुलिस भारतीय क्षेत्र में घुसी,युवक को पकड़कर ले गई:महराजगंज में सीमा...

नेपाली पुलिस भारतीय क्षेत्र में घुसी,युवक को पकड़कर ले गई:महराजगंज में सीमा पार कार्रवाई करने का आरोप, लोगों में आक्रोश


महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर बुधवार को विवादित घटना सामने आई, जहां आरोप है कि नेपाली पुलिस भारतीय सीमा में घुसकर एक युवक को जबरन पकड़कर नेपाल ले गई। घटना भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े क्षेत्र की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक युवक नेपाल पुलिस की हिरासत से छूटकर भारतीय सीमा में आ गया था। इसी दौरान नेपाली पुलिसकर्मी उसका पीछा करते हुए भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गए और उसे पकड़ लिया। युवक को सड़क पर घसीटते हुए ले गए बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों ने युवक को सड़क पर घसीटते हुए वापस नेपाल ले जाने की कोशिश की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर भारतीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और कुछ समय के लिए स्थिति को नियंत्रित किया, लेकिन अंततः नेपाली पुलिस युवक को अपने साथ ले जाने में सफल रही। इस पूरी घटना का वीडियो एक स्थानीय व्यक्ति ने बना लिया। जिसका वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। इस कार्रवाई को मानवाधिकारों का उल्लंघन बताया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर किसी भी देश की पुलिस को दूसरे देश के अधिकार क्षेत्र में इस तरह प्रवेश कर कार्रवाई करने का अधिकार नहीं होता। इसके लिए निर्धारित कानूनी प्रक्रिया और द्विपक्षीय समन्वय जरूरी होता है। फिलहाल इस मामले में दोनों देशों के प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सनौली थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया- मामले की जांच की जा रही है। तथ्य सामने आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह घटना सीमा सुरक्षा, अधिकार क्षेत्र और भारत-नेपाल के बीच समन्वय को लेकर कई सवाल खड़े कर रही है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments