Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में खुले में शव का पोस्टमार्टम, VIDEO:इनवर्टर खराब होने पर बाहर...

बस्ती में खुले में शव का पोस्टमार्टम, VIDEO:इनवर्टर खराब होने पर बाहर की व्यवस्था, 72 घंटे से अंदर रखा था

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में पुलिस लाइन के पीछे स्थित पोस्टमार्टम हाउस की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां खुले परिसर में एक शव का पोस्टमार्टम और सिलाई किए जाने का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो 25 जून का बताया जा रहा है। 25 जून को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए एक साथ पांच शव लाए गए थे। चार शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद पोस्टमार्टम कक्ष का इनवर्टर खराब हो गया, जिससे कमरे में अंधेरा छा गया। उस समय बिजली आपूर्ति भी बाधित थी और शाम होने के कारण काम प्रभावित होने लगा। पांचवां शव एक लावारिस व्यक्ति का था, जिसे पोस्टमार्टम हाउस में रखे हुए 72 घंटे पूरे हो चुके थे। नियमानुसार उसका पोस्टमार्टम कर आगे की कार्रवाई करना आवश्यक था। इन परिस्थितियों में, ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों ने मजबूरी का हवाला देते हुए शव का परीक्षण पोस्टमार्टम हाउस परिसर के खुले स्थान पर किया और वहीं उसकी सिलाई भी की। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने इस पूरी प्रक्रिया का वीडियो बना लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग पोस्टमार्टम हाउस की बदहाल व्यवस्थाओं, बिजली बैकअप की कमी और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि एक संवेदनशील चिकित्सीय और कानूनी प्रक्रिया का खुले परिसर में होना व्यवस्था की गंभीर खामियों को दर्शाता है। वहीं, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि उस समय परिस्थितियां पूरी तरह प्रतिकूल थीं। यदि पोस्टमार्टम तुरंत नहीं किया जाता, तो लावारिस शव की कानूनी प्रक्रिया और अंतिम निस्तारण में एक दिन की और देरी हो जाती।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments