HomeHealth & Fitnessदार्जिलिंग जू और सिलीगुड़ी बंगाल सफारी में नए मेहमान के आगमन की...

दार्जिलिंग जू और सिलीगुड़ी बंगाल सफारी में नए मेहमान के आगमन की तैयारी

सिलीगुड़ी। पर्यटन सीजन के बीच पहाड़ और तराई क्षेत्र से खुशखबरी सामने आई है। पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क और बंगाल सफारी में कई दुर्लभ जानवरों के जल्द जन्म लेने की उम्मीद है, जिससे पशु प्रेमियों में उत्साह बढ़ गया है।

दार्जिलिंग जू प्रबंधन के अनुसार, यहां सिल्वर फीजेंट और दुर्लभ प्रजाति मिश्मी टाकिन गर्भवती हैं। खास बात यह है कि मिश्मी टाकिन जैसे लुप्तप्राय प्रजाति का सफल प्रजनन संरक्षण की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

वर्तमान में जू में सात मिश्मी टाकिन और 23 सिल्वर फीजेंट मौजूद है। इन जानवरों के लिए विशेष डाइट प्लान तैयार किया गया है, जिसमें विटामिन और मिनरल से भरपूर भोजन दिया जा रहा है।

जू प्रशासन ने गर्भवती जानवरों को शांत माहौल में रखा है और सीसीटीवी निगरानी के जरिए 24 घंटे उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पशु चिकित्सक रोजाना उनका हेल्थ चेकअप कर रहे हैं ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

वहीं दूसरी ओर, सिलीगुड़ी के बंगाल सफारी में भी अच्छी खबर है। यहां मौजूद हिमालयन ब्लैक बियर में से एक मादा के गर्भवती होने के संकेत मिले है। सफारी के निदेशक के अनुसार, भालू का गर्भकाल आमतौर पर आठ से नौ महीने का होता है, लेकिन जन्म तक किसी भी स्थिति को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हुआ जा सकता।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ये प्रजनन सफल होता है, तो यह न सिर्फ जैव विविधता संरक्षण के लिए बड़ी उपलब्धि होगी, बल्कि पर्यटन को भी नई रफ्तार मिलेगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments