Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बउरहवा बाबा धाम में श्रावणी मेले की तैयारी तेज:सिसवा के इस धाम...

बउरहवा बाबा धाम में श्रावणी मेले की तैयारी तेज:सिसवा के इस धाम में अंतिम सोमवार को लाखों श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक, पुलिस प्रशासन सतर्क


सिसवा ब्लॉक के घिवहां उर्फ हरपुर पकड़ी स्थित प्राचीन बउरहवा बाबा धाम में श्रावणी मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। सावन माह शुरू होते ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगती है। पूर्वांचल के विभिन्न जिलों और पड़ोसी राज्य बिहार से भी बड़ी संख्या में शिवभक्त बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए यहां पहुंचते हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार, काशी से हिमालय जाते समय माता पार्वती के आग्रह पर भगवान शिव ने इसी स्थान पर ‘बउरहवा’ रूप धारण किया था। तभी से यह स्थल बउरहवा बाबा के नाम से प्रसिद्ध हुआ और आज भी यह श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। श्रावण के अंतिम सोमवार को यहां मेले का सबसे बड़ा आयोजन होता है। इस वर्ष 24 अगस्त को अंतिम सोमवार पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसके लिए तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। अंतिम सोमवार से दो दिन पहले हजारों कांवड़िए नेपाल के त्रिवेणी धाम से गंगाजल लेकर पदयात्रा करते हुए सिसवा पहुंचते हैं। रात्रि विश्राम के बाद भोर से ही बाबा का जलाभिषेक शुरू होता है। श्रावणी मेले को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। कोठीभार के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। मंदिर परिसर और आसपास के संवेदनशील स्थानों पर उपनिरीक्षक, पुलिस बल और महिला आरक्षियों की तैनाती की जाएगी। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन-पूजन सुनिश्चित करना है। उन्होंने यह भी बताया कि शोहदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments