Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में सीएम के एक दिवसीय दौरे को लेकर तैयारी:कल योगी आदित्यनाथ...

महराजगंज में सीएम के एक दिवसीय दौरे को लेकर तैयारी:कल योगी आदित्यनाथ करेंगे 203 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास


सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को महराजगंज के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में 203 करोड़ रुपए से अधिक लागत की विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही सीएम योगी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैरिकेडिंग, पेयजल, पार्किंग, चिकित्सा और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया गया है। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कार्यक्रम स्थल भारत-नेपाल सीमा के समीप होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। सीमा क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की जा रही है। आने-जाने वाले लोगों की निगरानी बढ़ा दी गई है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री उनके नवनिर्मित आवास पर आयोजित गृह प्रवेश एवं सुंदरकांड कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments