HomeHealth & Fitnessमुख्यमंत्री दौरे की तैयारियां तेज, डीएम-एसपी ने सभास्थल का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री दौरे की तैयारियां तेज, डीएम-एसपी ने सभास्थल का किया निरीक्षण

बिजनौर। जिले में प्रस्तावित मुख्यमंत्री दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार शाम जिलाधिकारी जसजीत कौर ने पुलिस अधीक्षक के साथ 2 मई 2026 को प्रस्तावित मुख्यमंत्री कार्यक्रम के तहत अफजलगढ़ क्षेत्र के निकट ग्राम आलमपुर गांवड़ी स्थित विधायक बढ़ापुर के फार्म हाउस में बनाए जाने वाले सभास्थल का निरीक्षण किया।

WhatsApp Image 2026-04-27 at 20.21.06

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने हेलीकॉप्टर लैंडिंग स्थल, सभा मंच, प्रेस गैलरी, सेफ हाउस और पार्किंग स्थल का चिन्हांकन कराया तथा संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां तय मानकों के अनुसार समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट स्मृति मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सहित लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments