Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)प्राथमिक विद्यालय में दरवाजे का ताला काटकर चोरी:जिगना शुक्ल में चोरों ने...

प्राथमिक विद्यालय में दरवाजे का ताला काटकर चोरी:जिगना शुक्ल में चोरों ने गैस सिलेंडर और चावल समेत कई सामान चुराए


त्रिलौकपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जिगना शुक्ल में रविवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर विद्यालय का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, चावल, खेल सामग्री और अन्य सामान चुरा ले गए। प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि चोरों ने एक भरा हुआ गैस सिलेंडर, लगभग 30-35 किलोग्राम चावल की बोरी, बच्चों के खेल का सामान, थाली-गिलास जैसे बर्तन और किचन के बक्से से मसाले व तेल चुरा लिए। कुछ स्टेशनरी का सामान भी गायब है। सोमवार सुबह जब प्रधानाध्यापक स्कूल पहुंचे, तो उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने तत्काल त्रिलौकपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में त्रिलौकपुर थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और पुलिस जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments