Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खुनियांव में विकास का पहिया थमा:पक्की सड़क का वादा, अब बजट के...

खुनियांव में विकास का पहिया थमा:पक्की सड़क का वादा, अब बजट के बहाने ग्रामीणों को आश्वासन


सिद्धार्थनगर जिले के खुनियाँव क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिडरा में पंचायत भवन दफ्तर मिर्जापुर को जोड़ने वाली सड़क वर्षों से अधूरी है। सड़क निर्माण में देरी के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, बरसात के मौसम में यह कच्ची सड़क कीचड़ में बदल जाती है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को विशेष रूप से परेशानी होती है। आपात स्थिति में एम्बुलेंस का भी इस रास्ते से गुजरना कठिन हो जाता है। स्थानीय निवासी मनोज कुमार, मोहम्मद अमीर, पंकज पाठक और मोहम्मद मोबीन सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने सड़क निर्माण के लिए कई बार ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की है। उन्हें हर बार आश्वासन मिला, लेकिन ज़मीनी स्तर पर कोई कार्य शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि चुनाव के समय इस मार्ग को पक्का बनाने का वादा किया गया था, जिसे बाद में पूरा नहीं किया गया। इस लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस महत्वपूर्ण मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर पक्का कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुगम हो सके। ग्राम प्रधान मुनीजर मौर्या ने इस संबंध में बताया कि बजट उपलब्ध होते ही सड़क निर्माण का कार्य जल्द से जल्द शुरू कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में हो रही समस्या से राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments