नीट पेपर लीक मामले में छात्रों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था। इस विरोध प्रदर्शन की वजह से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपना इस्तीफा देना पड़ा था। उनकी जगह पर प्रह्लाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री बनाया गया है।
इस बीच अभिनेत्री और बीजेपी सासंद कंगना रनौत का बयान तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने दावा किया है, ‘कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर- मंतर पर विरोध प्रदशन के दौरान 60 मीट्रिक टन कचरा फेंका है।’
यह भी पढ़ें: CJP आंदोलन में खाना बांटने वाले को मसूरी ले गई पुलिस, कैब करके वापस लौटा
कंगना का प्रदर्शनकारियों पर फूटा गुस्सा
कंगना ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक नया पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘मैंने अपनी जिंदगी में एक ही जगर पर इतनी गंदगी कभी नहीं देखी। जेनजी के विरोध प्रदर्शन की ये रील्स देखकर उल्टी आ जाती है। जिस तरह से वे बात करते हैं और जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल करते हैं। मैंने एक ही फ्रेम में सब कुछ एक साथ इतना अजीब और भद्दा देखा है। छी। इन्हें कौन पैदा कर रहा है और पाल पोस रहा है।’
कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की
ANI को दिए इंटरव्यू में कंगना ने बताया कि कांग्रेस वाले नहीं चाहते थे कि नया बिल पास हो। जब नया एजुकेशन रिफॉर्म बिल आया तब इन सब ने हाथ उठाकर मना किया। यह बिल नहीं आना चाहिए। इनकी मंशा है कि यह बिल रुक जाना चाहिए। देश में कोई भी काम नहीं होना चाहिए। इस तरह की राजनीति कर रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री दुनियाभर के लिए उदाहरण है जो हर एक छोटी सी छोटी चीज के लिए समर्पित है।
यह भी पढ़ें: ‘उन्हें ऐसा पैदा किया गया है’, LGBTQ पर क्या बोले मोहन भागवत?
कंगना शुरुआत से ही प्रदर्शनकारियों पर निशाना साध रही हैं। उन्होंने इससे संसद में अजीबोगरीब बयान दिया था। उन्होंने कहा था, ‘संसद के बाहर जब प्रदर्शनकारी पहुंचे तब सभी संसद में ही थी। उस दौरान हम सब काफी डर गए थे कहीं प्रदर्शनकारी उन पर हमला न कर दें। मगर दिल्ली पुलिस ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचने दिया।’
क्या था पूरा मामला?
नीट पेपर और छोत्रों के सुसाइड के मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी पिछले कई दिनों से जंतर- मंतर पर प्रदर्शन कर रही थी। 20 जुलाई को प्रोटेस्ट के दौरान दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया था। इस वजह से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक में इस बात का गुस्सा था। इस प्रदर्शन में कई प्रदर्शनकारी और पुलिसवाले घायल हुए थे।












