#बस्ती_न्यूज
शनिवार को नगर पंचायत नगर बाजार में अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर जनप्रतिनिधियों का विरोध तेज हो गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राणा और सभासदों द्वारा शुरू किए गए इस आंदोलन को कांग्रेस कमेटी बस्ती के अध्यक्ष यशराज के.के. ने पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। कांग्रेस द्वारा जारी समर्थन पत्र में कहा गया है कि नए फीडर के निर्माण के बावजूद नगर बाजार की बिजली व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। आए दिन तकनीकी खराबियों के कारण घंटों बिजली बाधित रहती है, जिससे आम जनता, व्यापारी और किसान परेशान हैं। पत्र में बिजली विभाग के अधिकारियों पर कर्मचारियों की कमी का हवाला देकर जिम्मेदारी से बचने का भी आरोप लगाया गया है। यशराज के.के. ने कहा कि जनता अपने चुने हुए प्रतिनिधियों से जवाब मांगती है और ऐसे में जनहित की रक्षा करना सभी जनप्रतिनिधियों का दायित्व है। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासदों द्वारा अधिशासी अभियंता को सौंपे गए ज्ञापन तथा मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रस्तावित मौन सत्याग्रह को पूरी तरह न्यायसंगत और जनहित का कदम बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि अगले दो दिनों के भीतर बिजली विभाग ने व्यवस्था में सुधार नहीं किया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि नगर बाजार की जनता के अधिकारों की इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी और उनका संगठन पूरी मजबूती से साथ खड़ा रहेगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
नगर बाजार में बिजली संकट पर जनआक्रोश:कांग्रेस अध्यक्ष ने आंदोलन को दिया समर्थन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












