Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में पंप नहर सूखी, फसलें सूखने लगीं:किसान सिंचाई संकट से जूझ...

बस्ती में पंप नहर सूखी, फसलें सूखने लगीं:किसान सिंचाई संकट से जूझ रहे, पानी छोड़ने की मांग

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के विक्रमजोत विकास खंड के भौसिया और कन्हईपुर क्षेत्र से गुजरने वाली चौधरी चरण सिंह अयोध्या पंप नहर सूखी पड़ी है। इसके कारण किसानों को गंभीर सिंचाई संकट का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के चलते खेतों में खड़ी फसलें पानी के अभाव में सूखने लगी हैं। गन्ना, मक्का, उड़द और धान की नर्सरी पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। जून का अंतिम सप्ताह चल रहा है और धान की रोपाई का समय आ गया है, लेकिन नहर में पानी न होने से रोपाई का काम प्रभावित हो रहा है। क्षेत्रीय किसानों विजय कुमार, पंकज श्रीवास्तव, दिनेश वर्मा, आशीष और राजन पाठक ने बताया कि बारिश के दिनों को छोड़कर नहर में सालभर पर्याप्त पानी नहीं आता है। यह नहर केवल सरयू नदी में बाढ़ आने पर ही चल पाती है, जबकि किसानों को जरूरत के समय यह अक्सर सूखी रहती है। किसानों को मजबूरन डीजल पंप और निजी संसाधनों से महंगी सिंचाई करनी पड़ रही है, जिससे खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि नहर परियोजना शुरू होने पर बेहतर सिंचाई की उम्मीद थी, लेकिन नदी और पंप कैनाल के बीच जमी भारी सिल्ट पानी पहुंचने में बाधा बन रही है। किसानों ने सिंचाई विभाग से तत्काल नहर में पानी छोड़े जाने की मांग की है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। वहीं, सरयू नहर खंड के अधिशासी अभियंता दिनेश मोहन ने बताया कि जल्द ही नहरों में पानी आ जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्य नहर से एक-एक सप्ताह करके नहरों में पानी खोला जाएगा, जिससे किसानों को खरीफ फसलों की सिंचाई करने में सहूलियत मिलेगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments