Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पुष्पेंद्र मौर्या समीक्षा अधिकारी बने:उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा में मिली...

पुष्पेंद्र मौर्या समीक्षा अधिकारी बने:उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा में मिली सफलता


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित 2023 समीक्षा अधिकारी (RO) परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। इसमें हुसेमऊ निवासी परमात्मा मौर्या के पुत्र पुष्पेंद्र मौर्या ने 174वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है। उनका चयन उत्तर प्रदेश सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है। पुष्पेंद्र की प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय तिरकौलिया बरगाह से हुई थी। उन्होंने कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा से पूरी की। वे अपनी पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहे हैं। वर्ष 2016 में उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय इलाहाबाद से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। इसी दौरान उन्होंने यूपीएससी और यूपीपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी थी। पुष्पेंद्र वर्ष 2022, 2023 और 2024 में यूपीपीएससी मेंस तक पहुंचे, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने 2025 में भी मेंस परीक्षा दी है। इसी बीच, उन्होंने वर्ष 2023 के समीक्षा अधिकारी का फॉर्म भरा और इस परीक्षा में उन्हें सफलता मिली। उनकी मां गृहिणी हैं और पिता किसान हैं। पुष्पेंद्र की इस सफलता से उनके गांव में खुशी का माहौल है। सुनील यादव, प्रवेश चौधरी, संदीप पटेल, बाबूलाल, प्रदीप गुप्ता, अनिल यादव, रवि मौर्या, रामनाथ मौर्या, मुकेश चौधरी, महतम चौधरी, अंकुर मौर्या और अमन कुमार सहित गांव के अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे




बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर



बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments