Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)एसपी के निर्देश पर गोकुलपुर गांव से एक आरोपी गिरफ्तार:नाबालिग को शादी...

एसपी के निर्देश पर गोकुलपुर गांव से एक आरोपी गिरफ्तार:नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने का था आरोप


बस्ती पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोपी आदर्श पाठक उर्फ राज पाठक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 7 अप्रैल 2026 को गोकुलपुर गांव से सुबह 10:20 बजे पकड़ा गया। यह गिरफ्तारी दुबौलिया थाना में दर्ज मु0अ0सं0 28/2026, धारा 137(2), 87, 351(3) BNS से संबंधित है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदर्श पाठक उर्फ राज पाठक (उम्र करीब 19 वर्ष) पुत्र पुर्णेंशु पाठक के रूप में हुई है। वह शंकरपुर, थाना छावनी, जनपद बस्ती का निवासी है। दुबौलिया थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक भवानी प्रसाद मिश्र और कांस्टेबल हेमंत सिंह की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। माननीय सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के आदेशों का पालन करते हुए विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे माननीय न्यायालय जनपद बस्ती भेजा गया।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे




बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर



बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments