HomeHealth & Fitnessमुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चा मकान ढहने से महिला की गई...

मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चा मकान ढहने से महिला की गई जान

  • प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव आर्थिक सहायता देने का दिया भरोसा

मुजफ्फरनगर। में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने एक परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। गुरुवार देर रात मंसूरपुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में बारिश के कारण एक कच्चा मकान अचानक ढह गया। हादसे में 60 वर्षीय सरोज की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि उनके 70 वर्षीय पति कृष्ण पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सरोज के शव को मलबे से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव आर्थिक सहायता देने का भरोसा दिलाया है।

बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के चलते घर के पीछे स्थित खाली प्लॉट में पानी भर गया था। इससे मकान की दीवार कमजोर होकर बैठ गई और देर रात अचानक पूरी छत गिर पड़ी। हादसे के समय सरोज और उनके पति घर के अंदर ही मौजूद थे, जिससे दोनों मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया, लेकिन सरोज की जान नहीं बचाई जा सकी। लगातार बारिश के चलते जिले में कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments