#बस्ती_न्यूज
बस्ती के राम जानकी मार्ग पर इन दिनों छुट्टा गोवंशों की संख्या में भारी वृद्धि देखी जा रही है। ये बेसहारा पशु सड़क पर घूमते रहते हैं, जिससे आवागमन प्रभावित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। अमोढ़ा बाजार सहित राम जानकी मार्ग के किनारे स्थित रूपगढ़, देवखाल, देवकली और कुदरही जैसे कई गांवों में भी ये गोवंश सड़कों पर और लोगों के घरों के बरामदों में घूमते हुए दिखाई देते हैं।अमोढ़ा बाजार के निवासी अखिलेश, विजय और अरविंद जैसे स्थानीय लोगों ने बताया कि ये बेसहारा पशु अक्सर सड़कों पर झुंड में खड़े रहते हैं। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है।स्थानीय निवासियों ने संबंधित ग्राम पंचायतों के जिम्मेदार अधिकारियों से अपील की है कि इन छुट्टा गोवंशों को पकड़कर गौशालाओं में भेजा जाए, ताकि सड़क पर इनकी बढ़ती संख्या को नियंत्रित किया जा सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
राम जानकी मार्ग पर छुट्टा गोवंशों की भरमार:अमोढ़ा सहित कई गांवों में सड़क पर घूम रहे बेसहारा पशु
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












