#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के दुबौलिया विकासखंड स्थित ऊंजी पिपरी गांव निवासी राना राघवेंद्र प्रताप सिंह का पीजीटी हिंदी पद पर चयन हुआ है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उनके परिजनों, मित्रों और ग्रामवासियों ने इस महत्वपूर्ण सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। चयन की सूचना मिलते ही राना राघवेंद्र प्रताप सिंह के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस अवसर पर अभिनंदन सिंह विशाल, सुधीर सिंह, गौरव सिंह, रिंकू सिंह, अजय सिंह, हनुमंत सिंह, बलवंत सिंह, प्रिंस सिंह, अंगद सिंह, संदीप सिंह मिंटू, साधु सैनी और विष्णु सिंह सहित अनेक शुभचिंतकों ने पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उपस्थित लोगों ने राना राघवेंद्र प्रताप सिंह की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि उन्होंने पीजीटी हिंदी जैसे प्रतिष्ठित पद पर चयन प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।इस अवसर पर परिजनों ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रयासरत रहना चाहिए। राना राघवेंद्र प्रताप सिंह की इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
राना राघवेंद्र प्रताप सिंह का पीजीटी हिंदी में चयन:बस्ती के ऊंजी पिपरी में खुशी की लहर, युवाओं को प्रेरणा
RELATED ARTICLES












