Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रेडक्रॉस सोसाइटी चेयरमैन डॉ. प्रमोद चौधरी ने दिया इस्तीफा:निजी और पेशेवर व्यस्तता...

रेडक्रॉस सोसाइटी चेयरमैन डॉ. प्रमोद चौधरी ने दिया इस्तीफा:निजी और पेशेवर व्यस्तता के कारण छोड़ा पद, डीएम को दिया लेटर


बस्तीl इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. प्रमोद कुमार चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने निजी और पेशेवर व्यस्तताओं को अपने इस्तीफे का कारण बताया है। डॉ. चौधरी ने अपना त्याग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा है। पत्र में उन्होंने कहा कि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के मानवीय कार्यों और उद्देश्यों में योगदान देना उनके लिए खुशी और सम्मान की बात रही है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सभी सदस्यों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। डॉ. चौधरी ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि उनके इस्तीफे को स्वीकार कर पद पर बदलाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पद पर न रहते हुए भी, रेड क्रॉस सोसाइटी के एक सदस्य के रूप में उनका सहयोग हमेशा बना रहेगा।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे




बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर



बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments