बस्ती – भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा बस्ती द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर रेलवे स्टेशन स्थित माल गोदाम पर हिट वेब और बढ़ती गर्मी के दृष्टिगत मजदूरों को जागरूक किया गया तथा राहत सामग्री वितरण की गई।पुरानी बस्ती स्थित रेलवे स्टेशन माल गोदाम पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा बस्ती के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा मजदूरों को हीट वेब एवं भयंकर गर्मी से बचने के लिए जागरूक किया गया और माल गोदाम पर सीमेंट की रैक उतरने वाले मजदूरों को धूप से बचने के लिए गमछा, मास्क, बिस्कुट और पानी वितरण किया गया।
सोसाइटी के नव चयनित सभापति संतोष सिंह ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि काम करते समय सबसे पहले अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और स्वास्थ्य ध्यान में रखेगी कम करें। जब आप सुरक्षित रहेंगे तो ही आपका परिवार भी सुरक्षित रहेगा।उपसभापति लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि सीमेंट उतरते समय उसके होने वाले करने से बचाना की आवश्यक है, यह हवा में मिलकर नाथ के माध्यम से हमारे फेफड़ों तक जाता है और उसे संक्रमित कर देता है।
सचिव रंजीत श्रीवास्तव ने बढ़ती भयंकर गर्मी और हीट वेब से बचने के के तरीके बताएं। बताया कि शरीर में पानी की कमी न हो इसलिए समय समय पर पानी पीते रहे और अपने सर को ढक कर ही कम करें।इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राजेश कुमार ओझा, कार्यकारिणी सदस्य उमेश श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, सरदार सरबजीत सिंह, आनंद पाटिल, मनोज यादव, इमरान अली सहित आदि लोग मौजूद रहे।
रेड क्रॉस सोसाइटी ने मजदूर दिवस पर किया राहत सामग्री का वितरण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












